देश

जनसुनवाई में 54 शहरी लेकर पहुंचे फरियाद

प्रयागराज (अनुरागदर्शन समाचार )। नगर निगम में संभव के तहत जनसुनवाई में मंगलवार को 54 लोग अलग-अलग समस्या लेकर नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने सभी की समस्या सुनी। जनसुनवाई में सबसे अधिक मांग सड़क-नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की थी। एक महिला ने मोहल्ले में आवागमन के मार्ग पर अतिक्रमण करने तो एक पार्षद ने महीनों से टूटे शौचालय और नाली की मरम्मत नहीं होने की शिकायत की। एक मामला नगर निगम से विकास कार्य की फाइल गुम होने का मामला भी पहुंचा। नगर आयुक्त ने सभी की फरियाद सुनी। स्ट्रीट लाइट व सफाई से संबंधित समस्या तुरंत निस्तारित करने का निर्देश दिया। सड़क-नाली निर्माण के लिए नगर आयुक्त ने फरियादियों से समय मांगा। जनसुनवाई में नगर निगम और जलकल के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button