Latest

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए दृढं संकल्पित जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बोर्ड की परीक्षा के कार्यो का जायजा लिया जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय कार्यालय का औचक निरीक्षक किया। कलेक्ट्रेट परिसर में निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाये जाने पर कर्मचारियों को चेतावनी भी दी।

इलाहाबाद। जिलाधिकारी सुहास एल0 वाई0 ने आगामी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। और आगामी बोर्ड परीक्षाओं को नकल माफियाओं से बचाने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

कितने परीक्षा केंद्र

जिलाधिकारी ने इस मौके पर जिला विधालय निरीक्षक से परीक्षा केन्द्रों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षा केन्द्रो का रिकार्ड खराब है उन्हें परीक्षा केन्द्र न बनाया जाये।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रो की पूरी सूची मांगी। कुल कितने केन्द्रो पर परीक्षा का आयोजन होना है इसकी पूरी जानकारी सम्बन्धित अधिकारी से प्राप्त की।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 195 वित्त विहीन विद्यालय है और इस बार कुल 323 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।

जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए ब्लाक स्तर पर सचल दस्ते का गठन किया है जो आगामी बोर्ड परीक्षाओं पर नकल पर अंकुश लगाने का काम करेगा।

पर्याप्त पुलिस बल

उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षाओं में पहले के मुकाबले ज्यादा पुलिस फोर्स को परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए लगाया गया है।

जिलाधिकारी ने नकल विहीन परीक्षा कराने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी केन्द्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक पर दी।

होगी एफआईआर

उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रो पर अगर नकल होती पायी गयी तो सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक पर और कक्ष निरीक्षक पर कठोर कार्रवाइ की जायेगी तथा एफआईआर भी दर्ज कराई जायेगी।

रिकॉर्ड रूम में अव्यवस्था पर फटकार

उन्होंने इस मौके पर फ्रिंगर प्रिन्ट से उपस्थिति की सूची मांगी और सम्बन्धित कर्मचारी से निर्माणाधीन कार्यो की जानकारी ली। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने प्रमुख रूप से अंग्रेजी लेखाकार, रिकार्डरूप का निरीक्षण किया तथा अन्य कार्यालयों में अटैच कर्मचारियों का पूरा विवरण प्राप्त किया।

तो निलम्बन होगा

उन्होंने इस मौके पर अंग्रेजी अभिलेखाकार कार्यालय की फाइलों को अपने साथ जांच करने के लिए लेकर गये तथा कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर तीन दिन में कार्यो में सुधार नहीं मिला तो सम्बन्धित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। फिर भी कर्मचारी नहीं सुधरे तो उन्हें निलम्बित भी किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button