Latest
भूमि आबंटन घोटाला मामला: इंजीनियर सिंह की याचिका पर सीबीआई से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा भूमि आवंटन घोटाले के आरोपी पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सीबीआई अधिवक्ता से जवाब मांगा है।
याचिका की सुनवाई 12 जून को होगी। इसी दिन याचिका की ग्राह्यता पर आपत्ति की भी सुनवाई होगी।
हाई कोर्ट ने याची अधिवक्ता से याचिका की पोषणीयता पर फैसलों के साथ कानूनी पक्ष रखने को कहा है। यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज मिश्र व न्यायमूर्ति राजवीर सिंह की खंडपीठ ने यादव सिंह की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया है।



