देश

मेजा कताई मिल को पुनः चालू करने की घोषणा करें मुख्यमंत्री

प्रयागराज। मेजा कताई मिल को पुनः प्रारंभ करने की मांग पुनः उठी है। उक्त माँग समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने 29 जनवरी को मेजा से होकर गुजरने वाले मुख्यमंत्री योगी जी के गंगा यात्रा के संदर्भ मे कहा है।

अपने जारी बयान के माध्यम से सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री के जमुनापार के सड़क पर गुजरने के नाम पर सड़कों की सफाई-धुलाई एवं रंग-रोगन मे करोड़ों रुपये खर्च होने पर अपनी तरफ से व्यग्रता प्रकट करते हुए कहा कि समूचे जमुनापार के किसान खराब हुई फसलों तथा क्रय केन्द्रों की उदासीनता के चलते उदास हैं। और कताई मिल से बर्खास्त मजदूर एवं नौकरी की आस मे बेरोजगार नौजवान हताश हैं।

ऐसे मे उसी सड़क से मुख्यमंत्री जी गुजरते हुए यदि इन संवेदनाओं और समस्याओं का समाधान किये बगैर निकल जाते हैं तो राज-काज मे इससे बड़ी संवेदनहीनता और संवादहीनता दोनों देखने को नही मिलेगी।
.

नरेन्द्र सिंह ने प्रशासन और समाचार पत्र प्रतिनिधियों के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी जमुनापार के किसानों की दुर्दशा पर अनुदान, तथा बन्द मेजा कताई मिल को फिर से चालू कराने का ऐलान, की घोषणा मेजा बाजार मे करके अपने इस यात्रा के साकारात्मकता का परिचय देने का कष्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button