Latestकुंभगंगा तट से

मंत्रीमंडल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई गंगा में डुबकी, उड़ाई पतंग

प्रयागराज। (अनुराग शुक्ला) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अध्यक्ष व कैबिनेट के सहयोगी मंत्रियों के साथ वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संगम में लगाई डुबकी। स्नान के पश्चात मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रीगणों के साथ मां गंगा का पूरे विधि विधान के साथ किया पूजन व आरती की। पंचायतीराज विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पतंग उड़ाई तथा गुब्बारे छोड़कर स्वच्छता का संदेश भी दिया इसके बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के नेतृत्व गंगा यात्रा कौशाम्बी की ओर रवाना। हुई।


मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने माघ मेले के मुख्य स्नान पर्वों में से वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर प्रातः अरैल घाट से बोट द्वारा संगम में स्नान किया।

मुख्यमंत्री के साथ ही गंगा यात्रा में शामिल जलशक्ति मंत्री श्री महेन्द्र सिंह, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा आदि सभी मंत्रियों ने भी संगम में आस्था व श्रद्धा के साथ स्नान किया।

स्नान के बाद मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी मंत्रीगण के साथ मां गंगा का पूजन व आरती की। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी ने गुब्बारे छोड़कर स्वच्छता का संदेश दिया। अपने देश में मनाये जाने वाले त्योहारों पर प्रचलित प्रथाओं का उत्साहवर्धन करते हुए मा0 मुख्यमंत्री ने पंचायतीराज विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पतंग भी उड़ायी तथा गंगा किनारे बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर समाज के सभी लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की भावना का प्रदर्शन किया। आस्था, संस्कृति, परम्पराओं व सामाजिक कार्यकलापों के इस अद्भुत संगम में मा0 मुख्यमंत्री जी ने गंगा किनारे आयोजित सभी कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए समाज के साथ चलने का संदेश दिया।
इसके बाद सर्किट हाउस से गंगा यात्रा कौशाम्बी की ओर रवाना हुई, जिसमें उपमुख्यमंत्री श दिनेश शर्मा, जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने गंगा रथ से गंगा जी के पुनरूद्धार का संदेश देते हुए यात्रा का आरम्भ किया।

गंगा यात्रा के आरम्भ से ही सड़क के दोनों ओर उपस्थित जनसमूह ने गंगा रथ पर पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर गंगा जी के पतित पावनी स्वरूप को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया। गंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर गंगा जी के प्रति आस्था रखने वाले बच्चो, युवाओं व बुजुर्गों के समूहों ने यात्रा का स्वागत किया। लोगो ने चौराहों पर सजावट करके, मानव श्रृंखला बनाकर, पुष्पवर्षा, शंख व घंटा-घड़ियाल बजाकर गंगा यात्रा से मिलने वाली प्रेरणा का प्रदर्शित किया। सम्पूर्ण यात्रा के दौरान मां गंगा के जयघोष से नगर गुंजायमान हो गया। इस प्रकार गंगा यात्रा अविराम रूप से जनपद कौशाम्बी की ओर रवाना हुई। यात्रा का समापन 31 जनवरी, 2020 को गंगा बैराज कानपुर में होगा।


यात्रा के दौरान सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button