प्रदेशमेला समाचारहाेम

बेटियों की शिक्षा सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाएंगे दंडी सन्यासी

अनुराग दर्शन समाचार (प्रयागराज अनुराग शुक्ला) ।दंडी संन्यासी बेटियों की शिक्षा सुरक्षा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए सोमवार को दंडी संन्यासियों की ओर से निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद की आम सभा की बैठक में पांच प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।


माघ मेला क्षेत्र की दन्दी नगर के शिविर में अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद की बैठक में खासतौर से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण का प्रस्ताव रखा गया । इसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ने की अलावा देशभर में जीर्ण शीर्ण मठ मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए काम करने का प्रस्ताव पारित किया गया । इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मश्रम संरक्षक स्वामी महेशाश्रम, स्वामी शिवआनन्द आश्रम ,लालेश्वर आश्रम ,शंकर आश्रम ,रविन्दर आश्रम, नंदेश्वर आश्रम, ज्ञानेश्वर आश्रम, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ,हरदेव आश्रम, रामदेव आश्रम ,राम आश्रम, भारत आश्रम ,आनंद देव आश्रम ,शंभू आश्रम, अशोक स्वरूप सहित सन्यासियों की उपस्थिति के बीच अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के 2 पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

स्वामी रामानंद तीर्थ को उपाध्यक्ष, स्वामी राम आश्रम को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया ।इस मनोनीत की घोषणा परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्म आश्रम ने की। समस्त दंडी संन्यासियों ने एक स्वर में उनका समर्थन किया।
मंगलवार को सांध्य कालीन प्रयागराज के मंडलायुक्त आशीष गोयल जी दन्दी नगर में ब्रह्म आश्रम से मुलाकात कर अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button