Latest

फाड़ा सादे कार्यवाही, रजिस्टर का पन्ना प्रधान एवं वीडीओ ने दी एफआईआर कराने की धमकी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सादे कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए जाने की जानकारी होने पर महिला ग्राम पंचायत सदस्य के पति ने कार्यवाही रजिस्टर का पन्ना फाड़ दिया। ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी ने एफआईआर कराने की दी धमकी।

कौंधियारा विकास खंड के ग्राम पंचायत कुल्हडिय़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक तीन बजे बुलाई गई थी। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों से सादे कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए गए। जिसकी जानकारी महिला ग्राम पंचायत सदस्य उमा देवी के पति महेश चंद्र वर्मा को हुई तो महेश चंद्र वर्मा ने कार्यवाही रजिस्टर देख विरोध करते हुए सभी सदस्यों के सामने कार्यवाही लिखे जाने की मांग की, लेकिन ग्राम प्रधान बृजेश कुशवाहा व ग्राम पंचायत अधिकारी सुखेंद्र कुमार द्वारा बाद में कार्यवाही लिखे जाने की बात पर सादे कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए गए पन्ने को फाड़ लिया।
इसका ग्राम प्रधान बृजेश कुशवाहा एवं ग्राम पंचायत अधिकारी सुखेंद्र कुमार ने महेश चंद वर्मा के खिलाफ एफआईआर करने की धमकी देते हुए बैठक से चले गए। ग्राम पंचायत अधिकारी सुखेंद्र कुमार ने बताया कि सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी लेकिन कार्यवाही रजिस्टर सुरक्षित है। हस्ताक्षर युक्त कार्यवाही रजिस्टर का सादा पन्ना फाडऩे की बात पर टालमटोल करने लगे।

Related Articles

Back to top button