देश

CAA पर हुआ सवाल तो ट्रम्प ने दिया दो टूक जवाब भारत मे सबको धार्मिक स्वतंत्रता

नई दिल्‍ली। Donald Trump Press Conference Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये दो दिन बहुत शानदार रहे। पीएम मोदी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। भारत एक महान देश है। भारत में हमने सभी को पसंद किया। पीएम मोदी और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध रहे। हमने कई मुद्दों पर बात की। यह हमारे लिए, मेरे परिवार के लिए बहुत अच्छा समय रहा। भारत और अमेरिका के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। हम इन संबंधों को और आगे ले जाना चाहते हैं। भारत और अमेरिका के बीच कई करार होने जा रहे हैं। वहीं एक विदेशी पत्रकार ने सीएए पर सवाल पूछा और बताया कि भारत में 100 लोग जख्मी हुए हैं, तो ट्रम्प ने कहा कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता है। पीएम मोदी का रुख साफ है। वे भी धार्मिक आजादी देना चाहते हैं। बाकी देशों की तुलना में भारत में धार्मिक आजादी है और पीएम मोदी इसे और बढ़ाना चाहते हैं। नागरिकता कानून (सीएए) पर पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा, भारत सक्षम है। इस पर मैं और कुछ नहीं बोलूंगा। यह मैं भारत पर छोड़ता हूं और उम्मीद है कि वे अपने लोगों की भलाई का फैसला करेंगे।

पाकिस्तान को किया बेनकाब

इस्लामिक आतंकवाद के सवाल पर ट्रम्प ने कहा कि दुनिया में वे ही ऐसे नेता हैं, जिन्होंंने इस दिशा में सबसे ज्यादा काम किया है। इराक और सीरिया से आतंकियों के सफाया किया है। बगदादी और सुलेमानी को खात्मा किया है। ईराक पर भी ट्रम्प ने अपना रुख साफ किया। ट्रम्प ने कहा कि वे अफगानिस्तान से अपनी सेना के वापस बुलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी की कोशिश आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की है। पाकिस्तान पर ट्रम्प ने कहा कि वहां जो हो रहा है, वो दुनिया जानती है।

कश्मीर पर एक बार फिर मध्यस्थता की बात

हालांकि ट्रम्प ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी उनके अच्छे संबंध है। आतंकवाद को रोकने के लिए जो भी संभव होगा, वे करेंगे। भारत दुनिया में आतंकवाद का सबसे पीड़ित देश है। इसे रोकने के लिए हम मिलकर काम करेंगे। कश्मीर मुद्दे पर ट्रम्प ने कहा कि वे इस मुद्दे पर हल होता देखना चाहते हैं और जहां जरूरत हुई मध्यस्थता करने को भी तैयार हैं।

चुनाव तो मैं ही जीतूंगा

डोनाल्ड ट्रम्प ने यहां भी साफ किया कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी ही जीत होने वाली है। ट्रम्प ने यही बात सीईओ के साथ राउंड टेबल के दौरान कही थी।

ट्रेड डील पर यह बोले राष्ट्रपति ट्रम्प

ट्रेड डील पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि दोनों देश इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। यह मुश्किल डील है, क्योंकि भारत के लिए भारत के हित पहले है, और अमेरिका के लिए अमेरिका के हित। यह मुश्किल डील नहीं करना बहुत आसान है, लेकिन हम मिलकर इस दिशा में कुछ न कुछ हासिल करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन हमें ट्रेड डेफिसिट घटाने की जरूरत है।

बता दें, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर जबरदस्त चर्चा रही। कारण – दिल्ली के हैदराबाद हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद साझा बयान जारी हो चुका है। आमतौर पर कोई भी राष्ट्राध्यक्ष इस तरह अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करता है। रवाना होने के बाद विमान से या अपने देश में पहुंचकर मीडिया को जानकारी दी जाती है, लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत में ही अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का फैसला किया है।

इसके बाद ट्रम्प राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में हिस्सा लेंगे और रात 10 बजे अमेरिका रवाना हो जाएंगे। इस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार की 36 घंटे की भारत यात्रा समाप्त हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button