Video चोर के हौसले बुलंद,न डर न खौफ, बेख़ौफ़ होकर लाखों रुपये उड़ाये, CCTV कैद
प्रयागराज। अनुराग शुक्ला। मंगलवार थाना कोतवाली क्षेत्र 53 ए – विवेकानंद मार्ग में चोर ने शहर की विख्यात व्यापारी औऱ वरिष्ठ नेता श्री पं0 विजय मिश्रा के यहाँ से रात्रि 11: 30 ग्यारह बजे छत कि दीवार तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। आपको बता दे कि मिश्रा मशीनरी प्रयागराज शहर कि एक प्रसिद्ध दुकान है।
मंगलवार रात कि घटना छत कि दीवार तोड़ कर चोर ने लाखों रुपये मशीनरी कि दुकान से उड़ाये। प्रातःकाल जब दुकान खुलि तो दीवार टुटी देख कर अफरा,तफ़री मचने लगी। प्रोपराइटर अमित मिश्रा औऱ भाई अजय मिश्रा ने तत्तकाल सम्बंधित थाने में सूचना दी मौके पर सी0ओ थाना अध्यक्ष पहुँचे।
प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कि जा रही है। हालांकि चोर कि सारी हरकतें सी0सी0टी0वी कैमरे में क़ैद हो गई है। तीन घंटे की सारी फिल्म कैमरे में नज़र आ रही है। कैसे चोर ने वरदान को अंजाम दिया। अमित मिश्रा से बात चीत में बताया कि 2,65,000 दो लाख पैसठ हज़ार रुपये ही कैस काउन्टर में रखे थे।


