राष्ट्रीय ई-कवि सम्मेलन ‘‘शब्द सागर’’

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा हिंदी पखवाड़ा हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर 13 सितम्बर 2020 को सायं 4.00 बजे से 6.00 बजे तक राष्ट्रीय ई- हिंदी कवि सम्मेलन ‘शब्द सागर’ का आयोजन आॅन लाइन के माध्यम से किया गया है।
इस आयोजन में सुपरिचित साहित्यकार एवं हास्य व्यंग के स्तम्भ पद्यश्री अशोक चक्रधर अपनी रचनाओं से आपको सराबोर करेगें तथा ‘‘शब्द सागर’’ की अध्यक्षता भी करेंगें। साथ ही गंगा जमुनी तहजीब के जाने-माने कवि डा0 श्लेष गौतम, कवि सम्मेलन का संचालन करेगें और अपनी बहुआयामी कविताओं से आप सभी को जोड़ेगें। केन्द्र के कार्य क्षेत्र हरियाणा राज्य से गीत एवं गजल कार श्री दीपक गुप्ता को विशेष अथिति के रूप में आमंत्रित किया है। साथ ही श्रृंगार रस के सुप्रसिद्ध कवि अलीगढ़ उ0प्र0 से डा0 विष्णु सक्सेना, हरियाणा के हास्य रस के जाने-माने कवि श्री अरूण जैमिनी अपने हास्य रचनाओं से आपको सराबोर करेगें। वहीं वीरो की भूमि राजस्थान से वीर रस एवं राष्ट्रीय सद्भावना के जाने-माने कवि श्री विनीत चैहान तथा उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से वीर रस के नव स्तम्भ गौरव चैंहान, मध्य प्रदेश के इन्दौर से विशुद्ध गीतकार अमन अक्षर को शब्द सागर की श्रृंखला से जोड़ा गया है। वहीं बिहार की माटी की शोंधी महक को अपने श्रृंगार एवं प्रेम रस के गीतों में पिरोकर माला से जोड़ने के लिए अंकिता सिंह को आमंत्रित किया गया है। देवभूमि उत्तराखण्ड से नवगीत कार डा0 बुद्धिनाथ मिश्र अपनी रचनाओं से आपको जोड़ेगें। केन्द्र के निदेशक श्री इन्द्रजीत ग्रोवर ने हिंदी से जुड़े सभी सुधी श्रोताओं एंव दर्शकों को शब्द सागर के इस आयोजन में केन्द्र के फेसबुक एवं यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से सादर आमंत्रित किया है और इस आयोजन की कड़ी बनने के लिए आग्रह भी किया है। राष्ट्रीय ई-कवि सम्मेलन केन्द्र के ूूूwww.facebook.com/nczcc पर सजीव प्रसारण देखा जा सकता है।


