Latest

मेजा से संदीप करछना से उज्जवल रमण इलाहाबाद उत्तरी से संदीप यादव होंगे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी प्रयागराज के जिलाध्यक्ष योगेश यादव को रविवार दोपहर अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर उम्मीदवारों के नाम पर बातचीत की थी जिसके बाद जल्द नाम जारी किए जाने की संभावना जताई गई थी। मंगलवार देर शाम जारी सूची में समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज में सोरांव से गीता पासी, हंडिया से हाकिमचंद्र बिंद, मेजा से संदीप पटेल, करछना से उज्जवल रमण सिंह, इलाहाबाद उत्तरी से संदीप यादव, बारा से अजय मुन्ना, कोरांव सीट से रामदेव निडर को प्रत्याशी घोषित किया है। इनमें हाकिमचंद्र बिंद हाल ही में सपा में शामिल हुए हैं। राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह के पुत्र उज्जवल रमण सिंह करछना सीट के मौजूदा विधायक भी हैं।

Related Articles

Back to top button