Latestइलाहाबाद समाचार
राजपाल राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी का फूलपुर विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त

प्रयागराज। आज राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ए0बी0 साहब जी के निर्देशानुसार प्रयागराज के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम बहादुर जी ने झूंसी के समाजसेवी राजपाल जी को राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी का फूलपुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस अवसर पर उन्होनें कहा कि राजपाल जी के विधानसभा अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी साथ ही गरीब और कमजोर वर्ग की आवाज को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश निगम, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, यश धनराज, प्रियांशु आर्य, रामबरन, राजकुमार, गुलाब चंद्र, राम मूरत भारती व उपस्थित पार्टी के सदस्यों ने उन्हें मिठाई खिलाया व फूल माला पहनाकर बधाई दी और हर्ष जताया।



