Latest

सड़क हादसे में गई महिला की जान

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। धूमनगंज थाना क्षेत्र के जगमल का हाता के पास मंगलवार सुबह सेन्टाइजर के पानी फिसलन के चलते स्कूटी डिवाइडर जा भिड़ी। हादसे में स्कूटी सवार विग बाजार महिला कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
धूमनगंज के राजरूपुर निवासी अनीता सिंह 35वर्ष पत्नी मान सिंह के दो बेटे है। उसका पति प्राइवेट काम करता था। अनीता भी बिग बाजार में नौकरी करती थी। मंगलवार सुबह घर से ड्यूटी जाने के लिए स्कूटी लेकर निकली। रास्ते में जगमल के हाता के पास सेन्टाइजेंसन की वजह से रोड पर फिसलन हो गई थी। जिससे उसकी स्कूटी अचानक फिसलकर डिवाईडर से जा भिड़ी। हादसे में अनीता सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर खबर मिलते ही उसके परिजन भी बदहवास हालत में परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button