देश

Corona: Art Of Yoga से लोगो को जागरूक कर रहे शशांक

प्रयागराज । पूरे विश्व में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से बचाव के लिए “आर्ट आफ योग” द्वारा लोगों को जागरुक किया जा रहा है।


संस्थापक शशांक शेखर पाण्डेय स्वयं घर पर रह कर सरकार द्वारा जारी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्राणिक हस्त मुद्राओं का नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
रोग,महामारी एवं विभिन्न विपत्तियों के नाश के लिए दुर्गा सप्तशती में दिए गए अलौकिक मंत्रों का जाप व हवन भी कर रहे हैं।
उन्होंने सलाह दिया है कि प्रत्येक नागरिक इस आपदा से बचने के लिए सरकार के बचाव सम्बन्धी निर्देशों का पालन करे साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यथा सम्भव घर पर ही प्राण मुद्रा,अपान मुद्रा व मुकुल मुद्रा का अभ्यास करें।
दुर्गा सप्तशती पुस्तक के प्रारम्भिक पन्नों पर अंकित श्री दुर्गा सप्तश्लोकी का यथा सम्भव पाठ व अथर्गला स्त्रोत के प्रथम श्लोक का जप एवं इन्हीं मंत्रो से हवन करके महामारी और रोग – कष्ट से मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें ।शशांक सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फ़ेस बूक़ तथा फ़ोन पर भी इस सम्बंध मे लोगों को जानकारी दे रहे हैं ।वह अब तक दो वीडीयो क्लिप भी अपने फ़ेसबुक पर जारी कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button