देश

शिवराज चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, 9 बजे शपथ ग्रहण

 

MP New CM : भोपाल। उम्‍मीदों के अनुसार शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chauhan ही भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए हैं। शिवराज आज ही मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक विनय सहस्‍त्रबुद्धे और अरुण सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से जुड़े। पर्यवेक्षकों ने इस निर्णय पर मुहर लगाई और बताया कि अब पार्टी राज्‍यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेगी। पहली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्‍मति से यह चुनाव किया गया।

इससे पहले कोरोना संकट के मद्देनजर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने शिवराज सिंह चौहान को ही भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाने को हरी झंडी दिखा दी । इसके बाद औपचारिकता पूरी की गई। गोपाल भार्गव ने शिवराज के नाम का प्रस्‍ताव रखा। इसके बाद अन्‍य नेताओं ने इसका अनुमोदन किया। सभी ने शिवराज के नाम पर सहमति जताई।

शिवराज ने अपने चयन के बाद संबोधन में कहा कि य‍ह उनके लिए बहुत भावुक पल है। वे हमेशा पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता रहे । यह भाजपा में ही संभव है कि एक सामान्‍य कार्यकर्ता को ऐसा काम करने का अवसर मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button