FEATURED

निःशुल्क हड्डीरोग जांच शिविर का मेयर ने फीता काट कर किया उद्घाटन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं इलाहाबाद नर्सिंग होम एवं प्राइवेट डॉक्टर्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर लगा । मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी ने फीता काट कर उदघाटन किया । कार्यक्रम आयोजक सुप्रसिद्ध डॉ. सुशील सिन्हा को पुनीत कार्य की शुभकामनाएं दिया व ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर एमएलसी डॉ. के.पी. श्रीवास्तव, डॉ. ऋतु सिन्हा, डायरेक्टर हड्डी रोग विभाग डॉ. धर्मेन्द्र सिंह , अध्यक्ष प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन लालू मित्तल, विष्णु श्रीवास्तव, डॉ एसके राय, सोनू सिन्हा, मुकेश श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, अशोक जैन आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button