Latest

पाकिस्तान की गोलीबारी में 4 जवान शहीद

राजौरी। जम्मू कश्मीर में सुंदरबनी से लेकर पुंछ तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना ने रविवार को भारी गोलाबारी की। इसमें एक सैन्य अधिकारी तथा तीन जवान शहीद हो गए।

जबकि दो सेना के जवान, सीमा सुरक्षा बल का एक एएसआइ और दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना की भारतीय चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में रात तक गोलाबारी जारी रखी। कुछ दिन शांति के बाद सीमा पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने पहले गोलाबारी सुंदरबनी सेक्टर में शुरू की।

गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल 126वीं बटालियन के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआइ) आजाद सिंह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इसके बाद राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में पाकिस्तान ने गोले बरसाए। भारतीय सेना की बारूद पोस्ट को काफी नुकसान पहुंचाया।

पाकिस्तान की गोलाबारी में 15 जैकलाइ यूनिट के कैप्टन कपिल कुंडू निवासी गुरुग्राम (हरियाणा), सिपाही शिविम सिंह, हवालदार राम अवतार व सिपाही रोशन लाल शहीद हो गए।

लांस नायक इकबाल अहमद गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। वहीं पुंछ के शाहपुर सेक्टर में हुई गोलाबारी के दौरान गुलजान व यासिन आरिफ के अलावा सेना का एक जवान किशोर कुमार घायल हो गया जिसे सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

84 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी

जिला आयुक्त, राजौरी डॉक्टर शाहिद इकबाल चौधरी ने सुंदरबनी से मंजाकोट सेक्टर तक सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले 84 स्कूलों को तीन दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

आयुक्त का कहना है कि अगर इसी तरह से गोलाबारी जारी रही तो स्कूलों को आगे भी बंद रखा जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button