Latest

बड़े हनुमान मंदिर के पास बम और गोली चलने से क्षेत्र में दहशत

घायलों को भेजा अस्पताल नए कप्तान ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना दारागंज क्षेत्र के बड़े हनुमान मंदिर के पास दाल भात शिविर के बाहर कुछ युवकों ने बम गोली चला कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। बम व गोली चलने की सूचना थाना दारागंज दिया गया। जिस पर मौके पर थाना दारागंज मैं फोर्स के वहां पहुंचे । फायरिंग से घायल 3 लोगों को इलाज के लिए सरकारी चिकित्सालय भेजा गया खबर की सूचना फैलते ही नवगत एसएसपी शैलेश कुमार जी मौके पर पहुंचे घटना का जायजा लिया। वही श्री मठ बाघम्बरी गद्दी से जुड़े इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री निर्भय दुबे का आरोप है कि हमला उनके ऊपर किया गया था। वह लेटे हनुमान मंदिर के निकट भैया जी का दाल भात शिविर के बाहर थे। वहां एक बच्चे के जन्मदिन पर भोज किया गया था, तभी निशाना बनाकर हुए बम हमले में तीन लोग जख्मी हो गए। हालांकि अभी पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है और जख्मी होने की जानकारी ली जा रही है। पुराने विवाद में घटना को तूल दिया जा रहा है। बम हमले की खबर पर कई थानों की पुलिस फोर्स और अधिकारियों के पहुंचने पर लोग सकते में रह गए। घटना के बारे में अफसरों का कहना है कि जांच जारी है। घटनास्थल से तीन लोगों को एंबुलेंस में बेली अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। उनकी हालत सामान्य है।

Related Articles

Back to top button