
थरवई,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सोमवार की भोर हड़िया कोखराज हाईवे पर डेरा गदाई गांव के सामने एक डीसीएम ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे मार्ग के दोनों ओर आधे घंटे तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को ट्रक से बाहर निकलवा कर सीएससी सोरांव भेजा।
बताया जाता है कि थाना थरवई अंतर्गत डेरा गदाई गांव के सामने हाईवे पर डीसीएम ट्रक आगे जा रहे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
डीसीएम चालक सत्या 40 वर्ष निवासी ग्राम ओसिया थाना दिलदारनगर जिला गाजीपुर गंभीर रूप से घायल होकर स्टेरिंग में फस गया। दुर्घटना की सूचना पाकर उपनिरीक्षक सुखचैन तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से डीसीएम में फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी सोरांव भेजा।
उसके बाद डीसीएम में पुलिस टीम ने हाईवे मार्ग पर हुए जाम को खुलवाया। डीसीएम में कुल आठ भैंस लदी थी। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर मामले की जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारी थरवई रामजी यादव को दी गई। पशु चिकित्सक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल भैंस का उपचार किया। प्रभारी निरीक्षक थरवई लोकेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गाजीपुर से 8 भैंस लादकर डीसीएम चालक लखनऊ जा रहा था, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने डीसीएम के मालिक को दुर्घटना की सूचना देकर डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है।




