प्रदेश
डेंगू: एक दिन में मिले सर्वाधिक 16 मरीज
(अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में 16 नए मरीज मिले हैं। एक दिन में मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। अब तक जिले में 172 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, अति संवेदनशील गोविंदपुर व सौरांव में दो-दो एवं छोटा बघाड़ा में एक मरीज मिला है। इसके अलावा अतिसुल्तानपुर भावा, जार्जटाउन, शिवकुटी, बाई का बाग, मेहंदौरी कॉलोनी, चांदपुर सलोरी, बहरिया में एक-एक मरीज मिला है। वहीं तिलकनगर व बेलीगांव में दो केस सामने आए हैं। विभाग के अनुसार, नौ मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। छोटा बघाड़ा, अल्लापुर, तेलियरगंज, गोविंदपुर, मेहंदौरी कॉलोनी समेत कई इलाकों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया। पानी एकत्र नहीं करने व सफाई रखने का जोर दिया गया है।



