Latest

तीन सदस्यीय बोर्ड देखेगा सामान्य व्यवस्था

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। छावनी बोर्ड का पांच वर्षीय कार्यकाल बुधवार, 10 फरवरी को समाप्त हो गया। कार्यकाल समाप्त होने के साथ क्षेत्र के सात पार्षद अब निवर्तमान हो गए। अगला चुनाव होने तक तीन सदस्यीय बोर्ड सामान्य व्यवस्था देखेगा। बोर्ड के अध्यक्ष व मेम्बर सेक्रेटरी पूर्ववत रहेंगे।

छावनी बोर्ड का पांच वर्षीय कार्यकाल समाप्त

एक सदस्य को नामित किया जाएगा। नामित सदस्य के लिए अलग-अलग क्षेत्र के तीन नामों की सूची रक्षा मुख्यालय भेजी जाएगी। मुख्यालय से एक व्यक्ति का नाम तय होगा।
छावनी क्षेत्र के एक पूर्व पार्षद ने बताया कि तीन नामों में एक सेना का सेवानिवृत्त, एक पूर्व पार्षद और एक क्षेत्र का गणमान्य व्यक्ति होगा। इन्हीं तीनों में से किसी एक को नामित कर छावनी बोर्ड का तीसरा सदस्य बनाया जाएगा। बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के एकदिन पहले एक विशेष बैठक हुई थी।
बैठक में वित्त, स्वास्थ्य-पर्यावरण और शिक्षा से संबंधित कमेटियों के गठन की स्वीकृति दी गई। छावनी परिषद के अगले चुनाव में पार्षदों के साथ उपाध्यक्ष को भी क्षेत्रवासी चुनेंगे। अब तक सात पार्षदों में एक पार्षद उपाध्यक्ष बनाया जाता था। छावनी क्षेत्र में उपाध्यक्ष के चुनाव का प्रस्ताव संसद से पहले पास होगा। इसके बाद चुनाव होने की संभावना है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button