Latest

रहस्यमयी है अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज को प्रतीक्षरत रखना : संघर्ष

प्रयागराज । एसएसपी प्रयागराज के स्थानांतरण पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया, पार्टी का कहना है कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह तबादला करके मजबूती से काम कर रहे प्रशाशनिक अफसरों का मनोबल तोड़ना चाहती है।
“बीते दिनों अपराधियों के ख़िलाफ़ मजबूती से अभियान चला रहे एसएसपी का अचानक तबादला संदेह के घेरे में है, एक तरफ 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले का पर्दाफाश किया गया, उससे पहले अपराधियों को दबोचने के नियत से शानदार प्रयास करने वाले अधिकारी को इस तरह तिरस्कृत करना, ईमानदारी से लोकसेवा करने वाले अफसरों को हतोत्साहित करना है।
पार्टी प्रवक्ता सत्यम राय संघर्ष ने कहा कि, “पर्दे के पीछे की कहानी से जल्द पर्दा उठाये उठाये सरकार, और बताये की कब लिखी गयी तबादले की पटकथा.”..
पार्टी प्रवक्ता श्री संघर्ष ने कहा कि “सत्यार्थ पंकज जी के तबादले का स्पष्टीकरण दे सरकार, आख़िर कौन परेशान था उनसे, कोई अपराधी,कोई मंत्री या पूरी सत्ता ही,क्योंकि आम जनमानस तो बहुत सराह रहा था उनके कार्य को, सरकार को जवाब देना होगा”

Related Articles

Back to top button