Latestप्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 377 पर केंद्र से एक हफ्ते में मांगा जवाब

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ सोमवार को ‘संविधान बचाओ’ अभियान की शुरुआत की. इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि पीएम के दिल में दलितों के लिए कोई प्यार नहीं है.

आगामी लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें अपने ‘मन की बात’ बताएगी. वहीं, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज कर दी है. इसके बाद कांग्रेस का कहना है कि वो कानूनी राय लेने के बाद आगे कदम बढ़ाएगी. उधर, कर्नाटक में चुनाव प्रचार के बीच मौजूदा सीएम सिद्धारमैया ने दो सीटों से चुनाव लड़ने की पुष्टि की है.

चामुंडेश्वरी सीट के बाद सिद्धारमैया ने आज बादामी सीट से नामांकन भरा. वहीं, आर्टिकल 377 (होमो सेक्सुअलिटी) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है.

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने देश में हो रहीं रेप की घटनाओं पर अनोखा बयान दिया है. उनका कहना है कि पॉर्न साइट्स की वजह से रेप की घटनाएं हो रहीं हैं. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.गृहमंत्री ने कहा कि एमपी सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है, जिसमें पॉर्न साइट्स पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि कम उम्र के बच्चो में अपराध की वजह पॉर्न साइट ही है. वे उसे देखकर प्रभावित होते हैं. पॉर्न साइट्स बच्चों के मन पर गलत प्रभाव डालती है

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने अब तक 25 पॉर्न साइट्स को बैन किया है. उन्होंने यह भी कहा कि एमपी सरकार पॉर्न साइट्स पर रोक के लिए भी कानून बनाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button