Latest

कांग्रेसजनों का कृषि कानून के खिलाफ उपवास

 

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कृषि के तीनों काले कानून के खिलाफ किसान आन्दोलन के समर्थन में आज किसान कांग्रेस जमुनापार के कार्यकर्ताओं ने आनंद भवन के बाहर उपवास रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में प्रात: 10 से अपराह्न 4 बजे तक चले उपवास के जरिये लोगों को विधेयक के प्राविधानों और किसान विरोधी होने के बारे में जागरूक किया गया । सरकार पर किसानों का माखौल उड़ाने का आरोप लगाते कहा गया कि केंद्रीय मंत्रियों ने आंदोलनकारी किसानों को आतंकवादी, पाकिस्तानी,खालिस्तानी,चीनी, और माओवादी कह डाला। प्रश्न किया कि वे बता सकते हैं कि आंदोलन के दौरान अब तक शहीद हुए 20 किसानों में कितने आतंकवादी हैं। पूछा कि विधेयक यदि किसानों के हितों को देख बनाये गये तो उसमें 90% से ज्यादा बदलाव के लिये सरकार तैयार क्यों है । कहा कि यह लड़ाई पूंजीपतियों को बिना निवेश किसानों का दोहन करने वाली सरकार के विरुद्ध आर पार की है । राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय, डा0 सत्या पाण्डेय,अरुण चौरसिया, मक़सूद रिजवी, राम मनोरथ सरोज, अश्फाक़ अहमद, हरि चरण यादव, स्मृति पाण्डेय,देवराज उपाध्याय, मो0 आरिफ एडवोकेट, परवेज सिदिक़ी आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button