नगर निगम में सेवाकाल के दौरान 20 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के पद पर नियुक्त

(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी द्वारा नगर निगम प्रयागराज में सेवाकाल के दौरान 20 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को कनिष्ठ लिपिक-1, सेवक-6 तथा सफाई कर्मचारी-13 के पद पर नियुक्त करते हुए माननीय सदन हाल में मृतक आश्रित के रूप में सेवा करने हेतु नियुक्ति पत्र दिया गया । जिनके नाम क्रमश प्रभात तिवारी चपरासी, श्रीमती प्रभा देवी चपरासी, रोहित कुमार चपरासी, सूरज मिश्रा कनिष्ठ लिपिक, कीर्ति कुमारी चपरासी, श्रीमती रोशनी लता सफाई कर्मचारी, श्रीमती बीनू सफाई कर्मचारी, संजय कुमार सफाई कर्मचारी, श्रीमती पूनम सफाई कर्मचारी,राहुल कुमार सफाई कर्मचारी,सतीश कुमार सफाई कर्मचारी, शुभम कुमार सफाई कर्मचारी, श्रीमती शिखा चपरासी, श्रीमती कल्याणी चपरासी, सुमित कुमार सफाई कर्मचारी, कुमारी खुशबू सफाई कर्मचारी, राज तिलक सफाई कर्मचारी, कुनाल आनन्द सफाई कर्मचारी, इश्तियाक सफाई कर्मचारी । इस अवसर पर पी के मिश्रा प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान, नामित पार्षद अनूप मिश्रा व शबीना यास्मीन सिद्धकी, श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव कार्यालय अधीक्षक, वीरेंद्र कुमार खरे आदि लोग उपस्थित रहे ।




