अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज की सामान्य बैठक में कई निर्णय
प्रयागराज (अनुराग शुक्ल )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज की सामान्य बैठक दारागंज स्थित महासभा के संरक्षक श्री हरिजगन्नाथ शास्त्री जी के आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि आज ११ बजे दिन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से वार्ता हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि दो महीने से प्रयाग में अस्थि विसर्जन एवं पिण्डदान कर्मकांड लाकडाउन के चलते पूर्णरुप बंद है।
ऐसे में प्रयागराज के प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के परिवार पर भारी संकट गहरा गया है। तीर्थ पुरोहित समाज सरकार से अनुरोध करता है कि उत्तराखंड सरकार के द्वारा हरिद्वार में अस्थि विसर्जन की अनुमति देने की तर्ज पर प्रयागराज सहित प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थों में कर्मकांड करने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए।
महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित राज वैध ने बताया कि फोन पर हुए वार्ता पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने तीर्थ पुरोहितों के हितों को देखते हुए। आज ही माननीय योगी जी से बात करके जल्द से जल्द प्रयागराज में लाकडाउन के चलते बंद हुए कर्मकाण्ड को पुनः चालू कराने का भरोसा दिलाया है और कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रकार से तीर्थ पुरोहित समाज के साथ है, मुझे पूरा विश्वास है कि माननीय योगी जी अवश्य इस पर जल्दी ही निर्णय ले लेंगे।
बैठक के दौरान ही प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से फोन पर बात करके रोष प्रगट किया गया, जिस पर माननीय मंत्री जी ने त्वरीत कार्यवाही करने की बात कही है। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी, श्रवण कुमार शर्मा, सनद पांडेय माधवानंद शर्मा अमित राज वैध, अनिल मिश्रा पवन शास्त्री दिगम्बर चकहा प्रदीप पाठक सुरेश शर्मा पुष्कर तिवारी राकेश शर्मा राहूल तिवारी अविरल मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।



