Latestइलाहाबाद समाचार

पिता की जगह डयूटी घर लौट रहे गूंगे-बहरे व्यक्ति को पुलिस ने पीटा

प्रयागराज। लाॅकडाउन में पुलिस का बर्बर चेहरा गुरूवार को उस समय दिखाई पड़ा जब पिता की जगह डयूटी कर घर वापस लौटते समय गूगें-बहरे युवक को लाठियों से इतना पीट दिया कि उसके पीठ पर चकत्ते उभर आये।

अपनी बहन के घर पहुंचकर अपनी पीड़ा को बताया। बहन ने इसकी जानकारी पिता को दिया तो बीमार पिता के आंसू छलक आये। बताया जा रहा है बारा थाना क्षेत्र के उमापुर गाॅव निवासी राम प्रकाश बिजली विभाग में फोर्थ क्लास कर्मचारी हैं।

इन दिनों उनकी तबियत खराब चल रही है। डयूटी की महत्ता को समझते हुये उन्होंने अपने पुत्र उमेश जो कि गंूगा-बहरा है, को डयूटी करने के लिये भेज रहे थे। इलाहाबाद-मिर्जापुर रोड स्थित टीएसीएल के बगल विद्युत उपकेन्द्र पर उमेश डयूटी समाप्त कर दिन में तकरीबन साढ़े तीन बजे साइकिल से अपनी बहन के घर नीवीं गाॅव जा रहा था।

जब वह छिवकी-कर्मा रोड के मटियारा इलाके में पहुंचा तो कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। जिसके बाद गूगें-बहरे उमेश ने उन्हें कोविड-19 विद्युत विभाग डयूटी का पास भी दिखाया। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसकी एक न सुनी और पीठ पर लगातार कई लाठियां बरसा दिया।

बाद में वह अपनी बहन के घर नीवीं गाॅव पहुंचकर सर्ट उतारकर इशारे से लाठियों के चकत्ते दिखाये। यह सुन घरवाले और आस-पड़ोस के लिये दंग रह गये। हर कोई पुलिस को कोसने लगा। करें तो भी क्या करें।

Related Articles

Back to top button