Latestइलाहाबाद समाचारमेला समाचार
प्रवासी श्रमिकों के लिये कांग्रेस चलायेगी बसें, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज: ।श्रमिक प्रवासियों के लिये उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत एक प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी नगर अशोक कनौजिया को ज्ञापन सौंपकर अनुमति मांगी है, अशोक कनौजिया की ओर से कहा गया कि कांग्रेस के पत्र को शासन को भेजा जायेगा उसके बाद ही वो निर्णय लेंगे ।
कांग्रेसियो का कहना था कि प्रदेश सरकार प्रवासियों की मदद के लिये ठोंस प्रयास नही कर पा रही है, कांग्रेस अपने खर्चे से श्रमिकों के लिए बसों का संचालन कर के उनके घरों तक पहुचायेगी ।
ज्ञापन देने वालो में: रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, संजय तिवारी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, पूनम सिंह, सिब्बतैन बब्लू, श्रीश चन्द्र दुबे आदि लोग शामिल हुए ।


