तिसेन तुलापुर के लालजी द्विवेदी पूर्व शिक्षक का निधन क्षेत्र में शोक की लहर
( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मांडा ब्लॉक के ग्राम तिसेनतुलापुर के लालजी द्विवेदी पूर्व प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय तिसेनतुलापुर का लम्बी बीमारी के बाद उनका मंगलवार को निधन हो गया । लालजी द्विवेदी प्रधानाध्यापक मधुमेह रोग से ग्रसित थे। उनके निधन से क्षेत्र की शोक व्याप्त है । श्री द्विवेदी ने अपने परिवार में तीन लड़के व एक पुत्री सहित पूरा परिवार छोड़ गए श्री लालजी द्विवेदी के बड़े पुत्र अरुण कुमार द्विवेदी अधिवक्ता ने मुखाग्नि देकर कर्मकांड किया। श्री द्विवेदी का अंतिम संस्कार मांडा डेंगूपुर घाट पर हुआ । जहां सैकड़ों लोग क्षेत्रीय जनता मौजूद थे। श्री द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ पूर्व प्रधानाचार्य रमाशंकर द्विवेदी,हीरामन द्विवेदी ,रामजी द्विवेदी, इंद्रेश द्विवेदी, उमाकांत द्विवेदी अधिवक्ता, दयाशंकर शुक्ल पूर्व प्रधान, रविंद्र शुक्ला ग्राम प्रधान ,गायत्री शुक्ला पूर्व प्रधान,अनुराग शुक्ला संपादक अनुराग दर्शन, राजेश शुक्ला शिक्षक ,शिवपूजन शुक्ला, विनोद शुक्ला ,विश्वास शुक्ला ,सूरज कुमार शुक्ला सहित पंडित दिलीप शुक्ला द्वारा कर्मकांड कराया गया।




