LPG Prayagraj: जिलें में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रयोग हो रहे घरेलू गैस सिलैण्डर
LPG Prayagraj: जानकर भी अनजान बने अधिकारी

LPG Prayagraj: जिलें में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रयोग हो रहे घरेलू गैस सिलैण्डर शासन प्रशासन के लाख प्रयास करनें के बाद भी घरेलू गैस में काला बाजारी थमनें का नाम नही ले रही है। जिलें में घरेलू गैस कों व्यवसायिक कार्यो में जमकर उपयोग किया जा रहा है। जबकि अगर देखा जायें तों उपभोक्ताओं केा समय से गेस उपलब्ध न होने के कारण वह परेशान नजर आ रहे है। जिससे अन्दाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारियों के लचर रवैये के चलतें काला बाजारी करनें वालें माफिया सरकारी तंत्र पर भारी है।जनपद में घरेलू गैस का उपयोग व्यवसायिक कार्यो में धडल्लें से हो रहा है।
होटलों, ढावों तथा अन्य चाय नाश्ता की दुकानों पर काॅमर्सियल गैस नाम मात्र के लिए उपयोग की जाती है। जिसका कारण है कि उक्त गैस मंहगी पडनें के कारण उक्त दुकानदार घरेलू गैस का उपयोग कर रहे है। वहीं एलपीजी गैस से चलनें वाली कारों में भी घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा है।सबसें मजे की बात तो यह है कि जहां पर अधिकांश अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। वहीं घरेलू गैस का उपयोग व्यवसायिक कार्यो में किया जा रहा है।
ऐसी नगर में कोई जगह नही है जहां पर घरेलू गैस का उपयोग दुकानदारों द्वारा न किया जा रहा हो। यहां पर चाहे खान पान का व्यवसाय हो या चाय समोसे की दुकान व ढावा या होटल के साथ चाहे फुटपाथ पर लगनें वालें चार पहिया ठेले वालें हों। सभी जगह वगैर किसी खौफ के घरेलू गैस का उपयोग व्यवसाय के रूप में किया जा रहा है। मुख्यालय की ही अगर बात करें तों कई स्थानों पर व्यवसायिक कार्य में घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा है।
जहां पर से प्रतिदिन अधिकारी कर्मचारियों का आना जाना लगा रहता है इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी आंख बन्द कर सब कुछ जानतें हुए भी अनजान बनें हुए है। नगर में घरेलू गैस का उपयोग होने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती जिसके कारण व्यवसायियों के हौसलें बुलंद है।
नगर में गैस रिफलिंग का खुलेआम हो रहा कारोबार
घरेलू गैस काला बाजारी की अगर बात की जायें तों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को तो छोडों एलपीजी गैस से चलनें वाली कारों मे भी प्रतिदिन घरेलू गैस द्वारा कारों को चलाया जा रहा है तथा नगर में कई स्थानों पर खुलेआम गैस रिफलिंग का कार्य किया जा रहा है। जैसे कीडगंज बहराना अल्लापुर कटरा कर्नलगंज करेली मुट्ठीगंज रामबाग इन स्थानों पर जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। नगर में अगर देखा जायें तो शायद हर गली में कारों में गैस रिफलिंग करते देखा जा सकता है। इतना ही नही जनपद में गैस रिफलिंग के कारण कई बार घटनायें घटित हो चुकी है। लेकिन प्रशासन द्वारा गैस रिफलिंग पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिसके कारण गैस रिफलिंग कारोबारियों के हौसलें बुलंद नजर आ रहे है।



