Latest

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज के पदाधिकारियों ने शोक सभा करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया

(अनंत पांडे)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज के पदाधिकारियों ने शोक सभा करके प्रयाग वरिष्ठ पत्रकार एवं ज्योतिष के परम ज्ञाता पं. रामनरेश त्रिपाठी जी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा मधु की अध्यक्षता में ओमकारेश्वर मंदिर यमुना बैंक रोड के प्रांगण में उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने पं. रामनरेश त्रिपाठी जी के आस्मिक निधन होने पर गहरा दुख प्रकट किया। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि श्री त्रिपाठी जी ने जीवन पर्यन्त प्रयाग को अनेकानेक ख्यातियां दिलाई है। जिसे प्रयागवासी कभी भूल नहीं सकते। वो सदैव हमारे दिलों में जाग्रत रहेंगे। मंत्री माधवानन्द शर्मा ने कहा कि आदरणीय त्रिपाठी जी से मेरा व्यक्तिगत स्नेह रहा है उन्होंने सदैव सार्थक मार्ग दर्शन दिया। असमय उनका जाना बहुत कष्टकारी है। प्रवक्ता अमितराज वैध ने कहा कि मुझे श्रद्धेय त्रिपाठी जी का अतुलनीय स्नेह मिला है। जब भी वो हमारे सार्थक प्रयासों को न्यूज के माध्यम से देखते थे। तो मुझे फोन करके मेरा मार्ग दर्शन करते थे। वे हमेशा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित समाज के हितैषी के रुप में खड़े होकर पैरवी करते थे। समाज के युवाओं को शिक्षित करने में अदभुत योगदान दिया है। वो सदैव हमारे मन में जीवंत रहेंगे। अध्यक्षता कर रहे चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने कहा कि आदरणीय त्रिपाठी जी ने हमेशा आगे आकर तीर्थ पुरोहित समाज का सहयोग करते थे। हमेशा उन्होंने सम्मान दिया। समय समय पर स्वयं आकर तीर्थ पुरोहित समाज का मनोबल बढ़ाया है। ऐसे पुण्य आत्मा के निधन पर सर्व तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। और भगवान श्री वेणी माधव एवं मां त्रिवेणी से उनकी आत्मा को शांति देने की कामना करते हैं। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा नाशिक के पदाधिकारी श्री दिलीप शुक्ल जी के बड़े भाई श्री सांतुल भाई के निधन पर भी उपस्थित पदाधिकारियों दो मिनट का मौन करके दोनों पुण्य आत्मा के शान्ति की कामना की। उक्त अवसर पर हरिजगन्नाथ शास्त्री श्रवण कुमार शर्मा माधवानन्द शर्मा. अमितराज वैध. अनिल मिश्रा. पवन पान्डेय. बलराम शर्मा. चन्दन तिवारी. गौरव मिश्रा. अरविंद भारद्वाज. मनोज शर्मा. कृष्ण कुमार पाठक. प्रदीप शर्मा. राजन तिवारी. सुरेश तिवारी. आदि अन्य प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button