धान के बीज पर सब्सिडी न देकर प्रदेश सरकार ने किसानों को दिया धोखा

प्रयागराज । समाजवादीपार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने आज बयान जारी कर कहा है कि धान के बीज पर सपा की सरकार में दी जाने वाली सब्सिडी को प्रदेश की भाजपा सरकार ने ख़त्म कर किसानों के साथ धोखा किया है ।
उन्होने कहा कि ओला वृष्टि, नीलगाय, छूटटा जानवरों, के आतंक से पहले ही जूझ रहे किसानों को वर्तमान में कोरोना जैसी आपदा से हालाकन होना पड़ रहा है ऐसे में खरीफ की मुख्य फसल धान के बीज पर सब्सिडी ख़त्म होने पर बढ़े दाम किसानों की कमर तोड़ देगा ।
पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सर्वाधिक परेशान गरीब, किसान और मजदूर वर्ग है l
।उन्होने भाजपा को किसान विरोधी बताया है ।
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कोरोना आपदा काल में किसानों के बिजली बिल माफ करने, मुफ्त सिंचाई, सस्ती खाद, बीज और अच्छी तकनीक उप लब्ध कराने की मांग की प्रदेश सरकार से करते हुए कहा है हाइब्रिड धान के बीज पर सपा शासनकाल से ही दी जा रही सब्सिडी ख़त्म कर भाजपा ने संवेदनहीनता का परिचय दिया है l
सपा नेता संतलाल वर्मा,मो अस्करी आर. एन. यादव, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, अब्बास नकवी, युवराज सिंह पटेल आदि ने सब्सिडी ख़त्म किए जाने पर प्रदेश सरकार की निंदा की है l


