अस्पतालों में हो सकेगी सर्जरी ओपीडी अभी भी रहेगी बंद
प्रयागराज। जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता। इसलिए सभी जिला चिकित्सालयों, संयुक्त चिकित्सालयों, महिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही निजी अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जाएंगी।
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते यह सुविधा बंद कर दी गई थी। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने की मुहिम जारी रहेगी। अस्पतालों की ओपीडी शुरू करते हुए इमरजेंसी व आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसलिए अब अस्पतालों में सर्जरी हो सकेगी। हां इसमें एक बात का ध्यान रखना जरूरी होगा कि यह सब सुविधा के दौरान सावधानी बरती जाए।
सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेई ने बताया कि इस दौरान सावधानी और प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। अस्पतालों को जिन जरूरी सेवाएं शुरू करने को कहा गया है उसमें सर्जरी से संबंधित ओपीडी भी शामिल हैं, लेकिन सामान्य ओपीडी स्थगित रहेगी।
यह सेवाएं शुरू करने के निर्देश
- रेबीज व अन्य टीकाकरण की सुविधा
- टीबी की जांच व उपचार की सुविधा
- एचआइवी की जांच एवं उपचार के लिए आइसीटीसी व एआरटी सेंटर
- जिला चिकित्सालयों व सीएचसी में चलने वाले असाध्य रोग केंद्र (एनसीडी क्लीनिक)
- गर्भवती की जांच एवं उपचार की सुविधा
- दो वर्ष तक के बीमार शिशुओं के लिए जांच व उपचार। इसके लिए सरकारी क्षेत्र में 102 एंबुलेंस का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाए
- गर्भ समाधान एवं नसबंदी की सुविधा
- डाइग्नोस्टिक इमेजिंग एवं प्रयोगशाला।



