Latestइलाहाबाद समाचार

केंद्रीय कारागार पहुंचा कोरोना, 5 नए पॉजिटिव

प्रयागराज। कोरोना वायरस नैनी जेल के बंदियों तक पहुंच चुका है। शनिवार को कोरोना के पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिसमें एक मरीज नैनी जेल का बंदी है।

इसके अलावा सैदाबाद की चार साल की एक बच्ची, दो सगे भाई व एक करेली की महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। सभी को एसआरएन के एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह माइक्रोबायोलाजी लैब में हुई जांच में 245 सैंपलों की रिपेार्ट निगेटिव आई है।


नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि तुलसीपुर करेली का रहने वाला 25 वर्षीय युवक 24 मई को नैनी जेल में भेजा गया था। इसके साथ 20 और बंदियों की सैम्पलिंग हुई थी लेकिन उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।

इसी तरह दो मरीज फूलपुर ब्लाक के फरीदाबाद गांव के हैं। दोनों सगे भाई हैं और 26 मई को मुंबई से लौटे थे। होम क्वारेंटाइन के दौरान 29 मई को दोनों की सैंपलिंग हुई तो पाजिटिव मिले। वहीं करेली की रहने वाली एक महिला भी कोरोना पाजिटिव मिली।

बुखार व खांसी की शिकायत मिलने पर उसे एसआरएन के संदिग्ध वार्ड में भर्ती कराया गया था। सैदाबाद की चार साल की बच्ची अपने मां, बाप और भाई के साथ कार से मुंबई से लौटी थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जबकि मां, बाप और भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Related Articles

Back to top button