Latest

अब करें पार्क की सैर, खुलेंगे स्पोट्र्स कम्लेक्स

प्रयागराज। शासन की ओर से गाइडलाइन आने के बाद लॉकडाउन-5 के लिए प्रशासन ने जिला स्तर पर नियमों ने कई बदलाव किए हैं।

अब शहरी पार्क की सैर कर सकेंगे। शहर के पार्क शुक्रवार, 05 जून से खोले जाएंगे। सुबह-शाम टहलने वालों के लिए आजाद पार्क सुबह पांच से आठ और शाम छह से रात नौ बजे तक खोला जाएगा।

जिलाधिकारी ने उद्यान अधीक्षक सीमा सिंह राणा को निर्देश दिया कि व्यवस्थाएं और बेहतर करने के बाद 05 जून से पार्क खोला जाए।

म्योहॉल स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स भी 05 जून से समयबद्ध तरीके से खोलने का निर्देश दिया गया है। अलग-अलग खेल के लिए बच्चों को अलग-अलग समय पर बुलाने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button