Latestइलाहाबाद समाचार

जिला आवंटन सूची जारी 69 हजार पदों के सापेक्ष 67,867 नाम

प्रयागराज। 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के लिए जिला आवंटन सूची सोमवार देर शाम अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई।

बेसिक शिक्षा परिषद ने सोमवार दोपहर में ही 75 जिलों की लिस्ट जारी करने की तैयारी की थी लेकिन उत्तरमाला से जुड़े विवाद की सुनवाई हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में होने के कारण इसे जारी नहीं किया गया था।

शाम को जब कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित कर लिया तो उसके बाद लिस्ट जारी कर दी गई। इसी सूची के आधार पर अभ्यर्थी जिलों में 3 से 6 जून तक काउंसिलिंग कराएंगे।
महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद सभी बीएसए से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर सकते हैं।

आवंटन सूची में 69 हजार पदों के सापेक्ष 67,867 अभ्यर्थियों का नाम है। अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी पर्याप्त संख्या में नहीं मिलने के कारण इस वर्ग के लिए आरक्षित 1133 पद खाली रह गए। सूची में नाम आने के साथ ही अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए रवानगी की तैयारी शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button