Latest

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल के नेताओं द्वारा सैकड़ो अस्थियो को संगम में विसर्जित किया

प्रयागराज । आज प्रयागराज कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्रुति व्रत शुक्ला ‘अन्नू’ के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से आए कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्अरुण ताम्रकार जी लाक डाउन खुलने के उपरांत सैकड़ों लोगों के अस्थियों को प्रयागराज के संगम में विसर्जित किया गया।

अस्थि विसर्जन के दौरान श्री शुक्ल ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल कांग्रेस सेवादल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताम्रकार जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडे का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा की ऐसी मानवीयता का कार्य सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की सरकार और कांग्रेसजन ही कर सकते है |

उक्त मौके पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, विवेक पांडे, श्रीश चंद्र दुबे, अजय मसीह, जोसेफ के के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button