Latest

मुंबई व नोएडा से कोरोना संक्रमित लौटे पांच युवक रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चार मरीजों को किया गया डिस्चार्ज

प्रयागराज। जिले में गुरुवार को कोरोना पाजिटिव पांच नए मरीजों मिले हैं, जिनमें चार मुंबई और एक नोएडा से हाल ही में लौटे हैं। कोरोना संक्रमितों में 14 साल का एक किशोर भी शामिल है।

इन पांच मरीजों को लेकर गुरुवार तक जनपद में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 110 हो गई है। प्रतापपुर क्षेत्र का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर अपने परिवार के साथ पिछले सप्ताह ही मुंबई से आया था। उसे क्वारेंटीन करते हुए उसका सैम्पल लिया गया था।


इसी तरह धूमनगंज निवासी एक युवक (32 वर्ष) पिछले सप्ताह ही मुंबई से लौटा था। उसे कालिंदीपुरम स्थित क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया था। झूंसी क्षेत्र का रहने युवक (25 वर्ष) पिछले दिनों नोएडा से लौटा था।

धानूपुर निवासी देा युवक (24 व 22 वर्ष) कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं। दोनों पिछले दिनों मुंबई से लौटे हैं।
कोरोना संक्रमित चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 421 लोगों के सैम्पल लिए।

इनमें से ज्यादातर लोग हाल ही में मुंबई और दिल्ली से लौटे हैं। वहीं पत्थरगली में नर्सिंग होम संचालक व डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने के बाद यह पता करने की कोशिश कर रहा है कि उनके यहां कौन-कौन लोग हाल में इलाज कराने आये थे।

Related Articles

Back to top button