Latest

तीर्थ पुरोहित हमेशा प्रयागराज की गरिमा बढ़ाए हैं । महंत नरेंद्र गिरी

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला )। आज ज्येष्ठ पुर्णिमा के पावन अवसर पर प्रयागराज के प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की प्रधान संस्था श्री त्रिवेणी माधव प्रयागवाल शिक्षा सभा के द्वारा हिंन्दी नववर्ष के पर्वपत्र विमोचन का कार्यक्रम मठ बाघम्भरी गद्दी में हुआ।

पर्वपत्र का विमोचन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत स्वामी नरेंद्र गिरी जी महाराज ने किया, अपने सम्बोधन में महाराज जी ने संस्था की प्रशंसा की और कहा कि प्रयागराज के तीर्थ पुरोहितों ने हमेशा प्रयाग की मर्यादा को बनाए रखा है।

उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा प्रेषित पर्वपत्र सभी समाज वर्ग को लाभ प्रदान करेगी। इसके लिए उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों की प्रसंशा की और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी, महामंत्री पंकज शोकहा (लाल) उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा रामनाथ वैध मंत्री माधवानंद शर्मा कोषाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी व पुरुषोत्तम लाल जी सहित अन्य तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button