Latest

सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिताए गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद झाँसी स्नातक चुनाव निर्वाचन क्षेत्र के प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी पोलिंग सेंटर पर मतदाताओं को भाजपा उम्मीदवार डॉ यज्ञदत्त शर्मा जी के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने कहा कि लगातार चार कार्यकाल से आप सभी के आशीर्वाद से इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद के भा ज पा प्रत्याशी श्री यज्ञ दत्त शर्मा जी विजई होते हैं और अपने कार्यकाल में जो भी इनके पास कोई भी समस्या को लेकर गया उस समस्या का निदान डॉक्टर यज्ञ शर्मा जी ने करने का काम किया और अपने निधि से स्कूल और कॉलेजों में विकास का कार्य कराया और छात्रों और शिक्षकों अधिवक्ताओं एवं सभी संभ्रांत नागरिकों के लिए काम करने का कार्य किया है । भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार में जिस प्रकार से विकास का कार्य हो रहा है यह बात अब बताने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब लोगों को दिखने लगा है कि विकास होता क्या है पिछले 3 वर्षों के अंतराल में जिस प्रकार से प्रयागराज में विकास की धारा बढ़ाई गई है वह अब सड़कों पर दिखती है इसलिए आप सभी से निवेदन करता हूं प्रयागराज के सर्वागीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करें और भारतीय जनता पार्टी के इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र के विधानसभा के प्रत्याशी डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा जी को भारी बहुमत से विजई बनाये । मतदाता सम्मेलन में मुख्य रूप सेश्रीमती शैलतनया श्रीवास्तव ,भोलानाथ तिवारी, राजेश केसरवानी , राजू पाठक सचिन जायसवाल ,अजय सिंह विजय श्रीवास्तव , श्याम प्रकाश पांडे सहित क्षेत्र के मतदाता बंधुओं स्थित रहे

Related Articles

Back to top button