दुर्गासप्तशती के माध्यम से महामारी नाशक यज्ञ की पूर्णाहुति
प्रयागराज। मा कामाख्या संस्थान नैनी के सदगृहस्थ संत स्वामी संकर्षण महराज ने वैश्विक महामारी कोरोना संकट से उबरने के लिये एवं इस महामारी के नाश के लिये श्री दुर्गासप्तशती के माध्यम से महामारी नाशक यज्ञ की पूर्णाहुति हुई।
यह यज्ञ विगत 21 मई से आरम्भ हुआ था जिसमे 51 आचार्यों ने लगातार 21 मई से मन्त्र -पाठ किया सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये तथा विश्व के कल्याण हेतु 2 लाख इक्यावन हजार आहुति दी गई।
जिसमें वैदिक मन्त्र,दस महाविद्या मन्त्र,नवग्रह मन्त्र के अलावा महामारी नाशक व विमारी नाशक मंत्रों से आहुति दी गई। मन्त्र आहुति माँ कामाख्या संस्थान के महंत सद्गृहस्थ संत श्री संकर्षण जी महाराज के द्वारा दिलायी गई जिसमें बिहार ,गुरुग्राम, प्रयागराज, के अधिकांश भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर गुरु जी ने सभी को सुरक्षित रहने ,सावधान रहने, मास्क का प्रयोग करने व इम्युनिटी बढ़ाने के उपाय भक्तों को बताया और बहुत आवश्यक हो तो घर से बाहर निकलने को कहा।




