Latest

दादरा गायन शैली की सुमधुर प्रस्तुति

प्रयागराज। आर्य कन्या गल्र्स डिग्री कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से शनिवार को कोविड-19 पर वेबिनार हुआ। प्राचार्या डॉ. रमा सिंह विषय विशेषज्ञों, प्रतिभागियों का तथा शासी निकाय के अध्यक्ष, पंकज जायसवाल का स्वागत किया। पंकज जायसवाल संगीत की प्राचीन काल से प्रचलित चली आ रही परम्परा पर प्रकाश डाला। प्रो. पं. प्रेम कुमार मलिक कोविड-19 से उत्पन्न मानसिक तनाव से मुक्त कराने का सशक्त साधन संगीत की भूमिका पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर उन्होनें भैरवी मे दादरा गायन शैली की सुमधुर प्रस्तुति कर वातावरण को संगीतमय कर दिया। कनाडा के प्रो. राकेश कुमार ने अपना प्रपत्र प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. इभा सिरोठिया ने किया।

Related Articles

Back to top button