Latest

कोरोना के खौफ से विभागाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार सिंघल ने कोरोना के खौफ से सोमवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। प्रो. सिंघल का अभी एक वर्ष कार्यकाल बाकी है।

सेहत खराब होने के चलते वह काम करने में असहज महसूस कर रहे थे। इविवि के वाणिज्य विभाग के 60 वर्षीय प्रो. सिंघल ने बताया कि वह अस्थमा के मरीज हैं। विभाग में मॉस्क लगाकर काम करने में सांस फूलने की समस्या होती थी। इसके अलावा विभागाध्यक्ष के कमरे में फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पाता था। दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

ऐसे में उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण का भी खतरा सता रहा था। प्रो. सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को ही उन्होंने सेहत खराब होने का हवाला देते हुए पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल ने बताया कि प्रो. सिंघल का इस्तीफा हमारे कार्यालय में नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button