Latest

ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा ने भाजपा को दी मात

कौधियारा मे भाजपा प्रत्याशी को समर्थक प्रस्तावक नहीं मिले

सपा प्रत्याशी इंद्र नाथ मिश्रा का निर्विरोध चुना जाना तय

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादीपार्टी ने प्रयागराज की कौधियारा ब्लाक प्रमुख पद अपने खाते में करके जनपद में भाजपा को ज़बर्दस्त पटखनी दी है l भाजपा प्रत्याशी सोम करन पटेल को आज नामांकन के लिए आवश्यक समर्थक, प्रस्तावक नहीं मिले l कौधियारा में सिर्फ दो ही नामांकन हो सके l पहला इंद्र नाथ मिश्रा का और दूसरा उनकी छोटी बहू श्रीमती आस्था मिश्रा का है l कल शुक्रवार को श्रीमती आस्था मिश्रा अपना नामांकन वापस ले लेंगी l इंद्र नाथ मिश्रा का निर्विरोध चुना जाना तय है l
सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा है कि यदि निष्पक्ष चुनाव हो और सत्ता के इशारे पर प्रशासन सदस्यों को परेशान नहीं करे तो जनपद में सर्वाधिक ब्लाक प्रमुख सपा के होंगे l सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार श्री इंद्र नाथ मिश्रा तीसरी बार ब्लाक प्रमुख बनेंगे l सबसे पहले वह सन 1988 मे जनपद के सबसे कम उम्र के ब्लाक प्रमुख बने थे l दूसरी बार 1995 में बने l तीसरी बार निर्विरोध चुना जाना तय है l इनकी बहू श्रीमती अन्नू मिश्रा भी इसके पहले ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं l लंबे अर्से से ब्लाक प्रमुख पद इन्हीं के इर्द-गिर्द रहा है l सपा प्रत्याशी जीत पर अग्रिम बधाई देते हुए सपा जिला कार्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई l
इस अवसर पर सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव,डॉ मान सिंह यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, राम सुमेर पाल, आदिल हमजा,महेश यादव, विवेक, मुबस्सिर, दान बहादुर मधुर, कुलदीप यादव, उत्तम, अभिषेक, उपेन्द्र, राकेश सिंह, नाटे चौधरी, प्रशांत, आर एन यादव, संतलाल वर्मा, विजय मुन्ना, संजू यादव, सन्तोष यादव, आशुतोष तिवारी, आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button