Latest

ऑनलाइन शतरंज खेलने का रिकार्ड बनाया प्रिया यादव ने

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। यूपी की प्रिया यादव कोरोना पीरियड में सबसे ज्यादा ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिताओं में खेलने का अपना एक रिकार्ड बनाया और अधिकांश शतरंज प्रतियोगिताओं में अपने वर्चस्व को कायम रखते हुए सम्मान जनक स्थान प्राप्त किया। प्रिया यादव बेथनी कान्वेंट स्कूल नैनी, प्रयागराज में कक्षा 10th की छात्रा हैं जो कि शतरंज के साथ साथ पढ़ाई भी बहुत लगन और मेहनत से करती हैं जिसकी वज़ह से स्कूल के सभी टीचर का इनको स्नेह भी प्राप्त होता रहता है।प्रिया यादव ने इतनी छोटी उम्र में ही यूपी स्तर के शतरंज प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपना वर्चस्व हमेशा कायम रखा और आगामी इण्टर स्कूल नेशनल स्तर की शतरंज प्रतियोगिता जो की बेनलूरू कर्नाटक आयोजित होगी उसमें वह बेथनी कान्वेंट स्कूल नैनी प्रयागराज यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनके वर्तमान कोच एन डी सिंह जो कि एक राष्टीय स्तर के खिलाड़ी होने के साथ जिला शतरंज संघ प्रयागराज के सचिव भी हैं उनसे अपने चर्चा के दौरान कहा कि वो अपने नाम के साथ साथ अपने स्कूल के नाम को भी अपने खेल के माध्यम से शिखर पर पहुंचाना चाहती हैं और अपने स्कूल में भी शतरंज का प्रसार प्रचार करना चाहती हैं ताकि बेथनी कान्वेंट स्कूल नैनी से और प्रतिभावन बच्चो को इस शतरंज के कला कौशल से परिचय करा कर उनको तथा स्कूल को इस क्षेत्र में भी सबसे आगे किया जा सके इसके लिए उन्होंने अपने कोच से सलाह और मदद मांगने पर उनके कोच ने उनको स्पष्ट रूप से कहा कि यह स्कूल के प्रिंसिपल और खेल टीचर पर निर्भर करता है कि वो इसे कितनी गंभीरता से लेते हैं। शतरंज कला बच्चों का मानसिक विकास कराने का सबसे अच्छा माध्यम है, शतरंज खेल के माध्यम से ही बच्चों में सर्वांगीण विकास होता है। प्रिया यादव एक प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ी हैं आगे इनके शतरंज खेल का भविष्य काफी उज्ज्वल है जिसका लक्षण इनमें अभी से ही स्पष्ट दिखाई देता है।

Related Articles

Back to top button