निरही मल्लाहों पर प्रशासन अत्याचार ना करें नहीं तो अंदोलन – उज्जवल रमण

बसवार, मोहब्बतगंज मे पुलिसिया कार्यवाही निन्दनीय
घटना के रोष मे ग्रामीणों ने निषाद पार्टी के संजय निषाद का किया विरोध ।
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अवैध खनन के नाम पर चाका ब्लाक के जमुना किनारे बसे मोहब्बतगंज,बसवार गांव में विगत रात पुलिस प्रशासन ने जो तांडव किया उसपर क्षेत्रीय विधायक उज्जवल रमण सिंह ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों और उनके परिवारों पर पुलिस लाठी भांजने की जगह जो अवैध खनन करा रहे हैं उनपर शिकंजा कसना चाहिए।
विधायक ने कहा कि जबसे योगी सरकार बनी है निषाद,मल्लाह के रोटी के लाले पड़े हैं क्योंकि प्रयागराज के लगभग सभी खनन पट्टा निरस्त हैं वहीं कौशांबी में धड़ल्ले से बालू खनन हो रहा है बस जमुनापार मे नियम कानून के आड़ मजदूरों का उत्पीड़न हो रहा हैं उन्होंने कहा कि नदी से बालू निकासी ही मल्लाहों का मुख्य रोजगार के साधन हैं इसलिए आज बेरोजगारी झेल रहे हैं लेकिन सत्ता मे बैठे लोग अवैध खनन मे लिप्त हैं जिसकी जांच होनी चाहिए।

विधायक ने कहा कि मलाई कोई और खायें और लाठी बेचारे गरीब मजदूर खायें ये कहा का इंसाफ हैं यदि गरीब मजदूरों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो अंदोलन होगा।



