Latestइलाहाबाद समाचार

इलाहाबाद एयरपोर्ट से लखनऊ, पटना, नागपुर और इंदौर की फ्लाइट होगी शुरू 

इलाहाबाद। इलाहाबाद एयरपोर्ट से 14 जून से लखनऊ और पटना के लिए उड़ान शुरू होने जा रही है। इसके अलावा 16 जून से नागपुर एवम इंदौर के लिए भी फ्लाइट की शुरुआत होगी।

जेट एयरवेज ने लखनऊ-इलाहाबाद-पटना-लखनऊ और नागपुर-इलाहाबाद-इंदौर-नागपुर सेक्टरों में उड़ान सेवा शुरू करने के लिए प्रस्ताव राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग को सौंपा था। जिसे मंजूरी मिल चुकी है। इस फैसले से राज्य में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी।

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शुरू होगी सेवा

फ्लाइट शुरू होने से इलाहाबाद और लखनऊ की दूरी करीब आधे घंटे में पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा दूसरे राज्यों खासकर बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शुरू होने वाले जेट एयरवेज की फ्लाइट ATR 72 सीटर होगी। ट्रैन या बस से लखनऊ जाने में जहा अभी 5-6 घंटे का समय लगता है, वो समय काफी कम हो जाएगा।

हवाई यात्रा की सुविधा के लिए और उड़ान सेवा के लिए अधिक शहरों से जुड़ने के लिए राज्य और  केंद्र सरकार मिलकर काम कर रहे है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम यानि RCS के तहत 11 नए एयरपोर्ट राज्य में विकसित किए जा रहे हैं।

अगले 15 महीनों के अंदर अलीगढ़, आजमगढ़, बरेली, चित्रकूट, झांसी, मोरादाबाद, सोनभद्र, इलाहाबाद और श्रावस्ती से नए विमान सेवाएं शुरू हो जाएँगी।

RCS की दूसरी दौर की बिडिंग में उत्तर प्रदेश के नौ एयरपोर्ट एवं २२ एयर रूट का चयन हुआ है।  खास तौर पर इलाहाबाद से तेरह नगरों के लिए विमान सेवा शुरू होंगी।  इलाहाबाद से कई प्रमुख शहर जैसे बैंगलोर, भोपाल, भुबनेश्वर , मुंबई , गोरखपुर , देहरादून , इंदौर, कोलकाता, नागपुर, रायपुर, पुणे, पटना और लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button