Latest

भगवान शिव का शहद से अभिषेक करने से जीवन के सभी दूख और कष्ट दूर होते हैं- महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सावन के आखिरी दिन के पूर्व संध्या पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी ने अनुराग दर्शन के संवाददाता को बताया सावन मास में शिव की भक्ति से सभी मनोरथ और मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। भोलेनाथ देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में जलाभिषेक या रुद्राभिषेक को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी ने भगवान शिव की पूजा अराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जलाभिषेक ही भगवान शिव की कृपा पाई जा सकती है। कौशल्या नंद गिरी ने बताया शिवलिंग का अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक करने से भक्तों को विशेष लाभ प्राप्त होता है। भगवान शिव को जलाभिषेक करने से अच्छी वृष्टि होती है और मनोरथ पूरे होते हैं।

शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से साधक को दीर्घायु प्राप्त होती है। महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी ने कहा कि भगवान शिव का शहद से अभिषेक करने से जीवन के सभी दूख और कष्ट दूर होते हैं। महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी ने बताया कि मान्यता है कि शिवलिंग पर घी चढ़ाने पर किसी प्रकार का शारीरिक रोग या कोई रोग नहीं सताता।

Related Articles

Back to top button