कंटोनमेंट उपाध्यक्ष ने शहीद दीपक सिंह को दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) | शुक्रवार की सुबह भारत सीमा चीन पर शहीद हुए जवान का शव एक विशेष विमान से वायु सेना मुख्यालय बमरौली लाया गया जहां से उनके शव को पूरे सम्मान के साथ सेना के मुख्यालय में उनको श्रद्धांजलि के साथ सलामी दी गई|
शुक्रवार की सुबह सेना मुख्यालय में सेना के अधिकारियों एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा लद्दाख में शहीद हुए नायक दीपक सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति व परिजनों को साहस प्रदान करने की प्रार्थना की। वही कंटोनमेंट उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोनकर ने दारागंज चुंगी पर शहीद दीपक सिंह के शव को नमन करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी बता दें कि शहीद जवान 16 बिहार रेजीमेंट से थे और एलएसी पर लद्दाख क्षेत्र में तैनात थे। शहीद दीपक सिंह का जन्म 15 जुलाई 1989 को हुआ था और वह मध्य प्रदेश के रीवां जिले के रहने वाले थे। कंटोनमेंट के उपाध्यक्ष अपने साथियों के साथ दारागंज पहुंचकर पुल के ऊपर से गुलाब के फूलों की पुष्प वर्षा करते हुए नायक दीपक सिंह को श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति व परिजनों को साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।



