Latest
प्रयागराज अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मिलने से एसआरएन का सर्जरी विभाग सील

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एसआरएन की नर्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल के सर्जरी विभाग को सील कर दिया गया है।
साथ ही नर्स के सम्पर्क में रहे आठ डॉक्टर समेत कुल 22 स्वास्थ्य कर्मी को क्वारेंटीन कर दिया गया। अब इन सभी के कोरोना सैम्पल जांच के लिए भेजे गये हैं। साथ ही नर्सों के ड्यूटी रूम को सील कर दिया गया है। अब इन्हें सैनिटाइज कराया जा रहा है।



